पीएम मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक, आतंक को करारा जवाब देने के लिए सेना को मिली खुली छूट

PM Modi: पीएम मोदी ने दिल्ली आवास पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की है। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह NSA अजित डोभाल,CDS जनरल अनिल चौहान के अलावा तीनों सेना प्रमुख शामिल रहे हैं।सूत्रों के मुताबिक करीब डेढ़ घंटे चली इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए है।बैठक में पीएम मोदी ने पहलगाम के आतंकी हमले का जवाब देने के लिए सेना को खुली छूट दे दी है।

Read also- अभिनेता सुनील शेट्टी: हेरा फेरी एक ‘देशभक्ति फिल्म’ है क्योंकि इसने सभी को खुश कर दिया

सूत्रों के मुताबिक बैठक में पीएम मोदी ने दो टूक कहा कि आतंकवाद को करारा जवाब देना हमारा दृढ़ राष्ट्रीय संकल्प है।पीएम मोदी ने भारतीय सैन्य बलों की पेशेवर क्षमताओं में पूरा भरोसा जताया है।जानकारी के मुताबिक बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि हमारी जवाबी कार्रवाई का तरीका क्या हो, इसके टार्गेट्स कौन से हों और इसका समय क्या हो, इस प्रकार के ऑपरेशनल निर्णय लेने के लिए सैन्य बलों को खुली छूट है।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बड़ी बैठक के बाद अब भारत के बड़े एक्शन को लेकर चर्चाएं चल रही है।पीएम मोदी की यह बैठक कितनी महत्वपूर्ण रही इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा रहा है कि इस बैठक के फौरन बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत भी पीएम मोदी से मुलाकात करने पीएम आवास पहुंचे हैं।

Read also-भूषण रामकृष्ण गवई सर्वोच्च न्यायालय के अगले मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, 14 मई को लेंगे शपथ

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *