PM मोदी ने विझिनजाम बंदरगाह का उद्घाटन करते हुए कहा, इससे केरल और भारत में आर्थिक स्थिरता आएगी

Vizhinjam port,Vizhinjam Port Speciality,Gautam Adani,PM Modi,PM Modi on Vizhinjam Port,Vizhinjam Port facts,

PM Modi Kerala Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को केरल में विझिनजाम अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह का आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया। इसका निर्माण 8,867 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि ये बंदरगाह केरल और भारत में आर्थिक स्थिरता लाएगा। देश में हुए विकास का ब्यौरा देते हुए पाीएम मोदी ने कहा कि नाविकों की संख्या के मामले में भारत दुनिया के शीर्ष तीन देशों में शामिल है और पिछले 10 सालों में हमारे बंदरगाहों की क्षमता दोगुनी हो गई है, उनकी दक्षता में सुधार हुआ है और वहां माल पहुंचाने में लगने वाला समय 30 फीसदी कम हो गया है।

Read also-दिल्ली में भारी बारिश ने मचाई तबाही, नजफगढ़ में मकान ढहने से महिला और उसके 3 बच्चों की मौत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि साथियों, इस सी-पोर्ट को 8,800 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है अभी इस ट्रांसशिपमेंट हब की जो क्षमता है वो भी आने वाले समय में बढ़कर तीन गुनी हो जाएगी। यहां दुनिया के बड़े मालवाहक जहाज आसानी से आ सकेंगे। अभी तक भारत का 75 पर्सेंट ट्रांसशिपमेंट भारत के बाहर के पोर्ट पर होता था। इससे देश को बहुत बड़ा रेेवन्यू लॉस होता आया है। ये हालात अब बदलने जा रही है, अब देश का पैसा देश के काम आएगा। जो पैसा बाहर जाता था वो केरला और विझिनजाम के लोगें लोगों के लिए नई इकनॉमिक अवसर लेकर आएगा।

Read also-दिल्ली में खराब मौसम की वजह से 3 उड़ानें डायवर्ट, 100 से ज्यादा में देरी

उन्होंने केरल के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर, विजयन, गौतम अडानी और थरूर की मौजूदगी में पहले चरण का शुभारंभ किया।गहरे पानी के बंदरगाह को भारत के सबसे बड़े बंदरगाह डेवलपर और अडानी समूह के हिस्से, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड द्वारा सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत विकसित किया गया है।सफल परीक्षण के बाद, बंदरगाह को पिछले साल चार दिसंबर को अपना वाणिज्यिक कमीशनिंग प्रमाणपत्र मिला।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *