दिल्ली में भारी बारिश ने मचाई तबाही, नजफगढ़ में मकान ढहने से महिला और उसके 3 बच्चों की मौत

Delhi News: Heavy rain wreaked havoc in Delhi, woman and her 3 children died due to house collapse in Najafgarh, Delhi rain, Delhi rain news, Delhi rain update, house collapsed delhi, delhi-ncr news, rain in Delhi, strong winds in Delhi, Delhi rain news, Delhi rain photo, Delhi NCR news, Delhi NCR news, Delhi

Delhi News: दिल्ली में शुक्रवार यानी की आज सुबह तेज बारिश की वजह से नजफगढ़ इलाके में एक मकान के ढहने से एक महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

Read Also: मथुरा में मुस्लिम परिवार के 8 सदस्यों ने अपनाया हिंदू धर्म, कहा- घर वापसी हुई

अधिकारियों ने बताया कि शहर में बारिश के साथ तेज हवाओं की वजह से एक पेड़ मकान पर गिर गया, जिसके कारण ये हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि इस घटना में महिला के पति को भी मामूली चोटें आई हैं। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने बताया कि सुबह पांच बजकर 26 मिनट पर पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को मकान ढहने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि तेज हवाओं के कारण द्वारका जिले के जाफरपुर कलां के पास खड़खड़ी नहर गांव में बने एक कमरे पर नीम का पेड़ गिर गया, जिससे मकान ढह गया। उन्होंने बताया कि मलबे में एक महिला, उसका पति और उनके तीन बच्चे दब गए।

Read Also: नैनीताल में नाबालिग के यौन उत्पीड़न आरोपी को नोटिस, अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज

अधिकारी ने बताया कि पुलिस और अग्निशमन विभाग की मदद से उन्हें मलबे से बाहर निकाला गया और जाफरपुर कलां के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया। घटना में ज्योति, आर्यन (सात), ऋषभ (पांच), प्रियांश (सात माह) की मौत हो गई। अजय (30) को सीने और कलाई में मामूली चोटें आईं हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने कहा कि हमें सुबह पांच बजकर 25 मिनट पर नजफगढ़ के खड़खड़ी नहर गांव में मकान ढहने की सूचना मिली। हमने मौके पर कई टीम तैनात कीं और मलबे से चार लोगों को निकाला।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *