क्या अनूप जलोटा और जसलीन मथारू ने गुपचुप शादी कर ली है, जानिए सच

मुंबई– भजन सम्राट अनूप जलोटा और मॉडल-एक्ट्रेस जसलीन मथारू की जोड़ी ने बिग बॉस 12 के घर में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों बतौर पार्टनर शो में आए थे और इनकी लव स्टोरी काफी चर्चा में रही थी। हालांकि बाद में अनूप जलोटा ने घर के बाहर आकर इस रिश्ते पर सफाई दी थी और कहा था कि उनके बीच सिर्फ गुरु-शिष्या का रिश्ता है। अब जसलीन मथारू ने अनूप जलोटा के साथ दोनों की दुल्हा-दुल्हन के गेटअप में फोटो शेयर की है। जिसके बाद हर किसी के मन में ये सवाल है कि क्या दोनों ने शादी कर ली है ?

 

View this post on Instagram

 

🔥🔥 @anupjalotaonline

A post shared by Jasleen Matharu ਜਸਲੀਨ ਮਠਾੜੂ (@jasleenmatharu) on


जसलीन ने इंस्टाग्राम पर ये फोटो शेयर की है। इसे साझा करते समय उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा है। इस तस्वीर में अनूप शेरवानी में सजे-धजे, सेहरा पहले नजर आ रहे हैं और जसलीन मथारू भी दुल्हन की तरह सजी संवरी, शादी का जोड़ा पहने दिखाई पड़ रही हैं। दोनों की ये तस्वीरें देखकर लोग पूछ रहे हैं कि क्या अनूप जलोटा और जसलीन मथारू ने गुपचुप शादी रचा ली है?

अब इन तस्वीरों पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। कोई शादी के लिए मुबारकबाद दे रहा है तो कोई लिख रहा है कि ये तो सिर्फ चर्चा में बने रहने के लिए किया गया है। वहीं कुछ यूजर्स का ये भी कहना है कि ये फिल्म का सीन है।

क्या है तस्वीर का सच ?

खबर है कि अनूप जलोटा और जसलीन मथारू जल्द ही एक साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं । फिल्म का नाम है ‘वो मेरी स्टूडेंट है’ । जिसके बाद ये साफ हुआ कि ये तस्वीर दोनों के फिल्म के एक सीन की है।

Also Read- इस्लाम की वजह से सना खान ने छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री, बोलीं..

बता दें कि अनूप जलोटा ने तीन शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम सोनाली सेठ दूसरी का नाम बीना भाटिया और तीसरी मेधा गुजराल हैं। हालांकि तीनों से उनका रिश्ता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने इजरायली मॉडल रीना गोलन को भी डेट किया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *