Haryana News: ऑपरेशन सिंदूर पर CM सैनी बोले- आतंकवाद को जवाब दे रही भारती सेना

CM Saini: पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद पैदा हुए हालातो के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि जिस तरीके से पाकिस्तान ने हमारे भोले भाले लोगों पर हमला किया था उसका जवाब हमारे आर्मी के जवान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जहां से आतंकवाद को प्रायोजित करता है अब पाकिस्तान को सोचना और विचार करना होगा।

Read also- कुरुक्षेत्र प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार, उपायुक्त नेहा सिंह ने कही ये बात

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ये बात दिल्ली में हरियाणा के राज्यपाल की आत्मकथा पर आधारित पुस्तक के विमोचन के बाद कही। उन्होंने कहा व्यक्ति के जीवन में और देश प्रदेश का विकास आतंकवाद से नहीं होगा बल्कि गरीबी को खत्म करना विकसित देश बनाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। पाकिस्तान पर पिछले दो दिनों से लगातार पैदा हुए तनाव के बीच भारतीय सेवा लगातार पाकिस्तान की ओर से किया जा रहे हम लोग को नाकाम कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सैनिकों के प्रदर्शन के बाद यह बात कही।

Read also- हरियाणा राज्य महिला आयोग ने सभी केसों की सुनवाई अगले आदेश तक की स्थगित

सीमा पर तनाव के बीच शुक्रवार रात चंडीगढ़ में भी एहतियातन ब्लैक आउट किया गया था। हरियाणा सरकार नागरिकों की सुरक्षा को लेकर कई काम कर रही है। बहरहाल अब देखना होगा आने वाले दिनों में ये तनाव कहां तक जाता है। कैमरा पर्सन मनोज कोहली के साथ ललित नारायण कांडपाल टोटल न्यूज़ दिल्ली।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *