कुरुक्षेत्र प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार, उपायुक्त नेहा सिंह ने कही ये बात

Kurukshetra News: 

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र प्रशासन किसी भी स्तिथि से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर दिख रहा है दरअसल उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मुख्यालय पर रहना होगा इसके साथ ही सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने मोबाइल को 24 घंटे ऑन रखेंगे अहम पहलू यह है कि सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश को भी तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।

Read also-हरियाणा राज्य महिला आयोग ने सभी केसों की सुनवाई अगले आदेश तक की स्थगित

उपायुक्त ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में आकस्मिक अवकाश,अर्जित अवकाश व बालक देख रेख अवकाश आदि अवकाश पर गए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का अवकाश तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाता है और हिदायत दी जाती है कि सभी तुरंत प्रभाव से अपनी डयूटी ज्वाईन करेंगे। यदि कोई अधिकारी, कर्मचारी उपरोक्त आदेशो की पालना नहीं करता और लापरवाही बरतता है तो उसके विरूद्घ हरियाणा सिविल सेवा नियम 2016 के तहत सख्त से सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Read also- Operation Sindoor: पाकिस्तान गोलाबारी से रिहायशी इलाकों में भारी नुकसान, सरहद पर बढ़ा तनाव

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *