श्रीलंका में बस दुर्घटना में 21 लोगों की मौत

Srilanka Bus Accident: श्रीलंका के प्रांत ‘सेंट्रल प्रोविंस’ स्थित कोटमाले क्षेत्र में रविवार को एक बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए।पुलिस के अनुसार, ये दुर्घटना उस समय हुई जब बस चालक ने पहाड़ी रास्ते पर बाएं मुड़ने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि उसी दौरान बस फिसलकर खाई में गिर गई।पुलिस ने बताया कि राज्य परिवहन निकाय के स्वामित्व वाली बस में 75 यात्री सवार थे।पुलिस ने बताया कि ये बस दक्षिणी तीर्थस्थल कटारगामा से उत्तर-पश्चिमी शहर कुरुनेगाला जा रही थी।श्रीलंका के परिवहन और राजमार्ग उप-मंत्री प्रसन्ना गुनासेना ने बताया कि दुर्घटना में 21 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं।

Read also- अल्बर्ट आइंस्टीन के दिमाग का राज! ये सुपरफूड्स बनाएंगे दिमाग को चुस्त-दुरुस्त

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *