Bollywood: अभिनेता सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘इक्का OTT पर मचाएगी धमाल, फिल्म की रिलीज डेट से उठा पर्दा

Bollywood

Bollywood: ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स ने शनिवार को घोषणा की कि सनी देओल और अक्षय खन्ना अभिनीत अदालती ड्रामा फिल्म ‘इक्का’ 10 जुलाई को रिलीज होगी। निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन में बनी ये फिल्म लगभग तीन दशक बाद दोनों अभिनेताओं को फिर से एक साथ पर्दे पर ला रही है। इससे पहले दोनों निर्देशक जे. पी. दत्ता की 1997 में रिलीज हुई युद्ध-आधारित फिल्म ‘बॉर्डर’ में साथ दिखाई दिए थे।फिल्म ‘इक्का’ में सनी देओल ने एक प्रसिद्ध वकील की भूमिका निभाई है जिसे अपने अतीत से जुड़े एक व्यक्ति का बचाव करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। Bollywood: 

Read Also- यूपी पुलिस पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर पांच आरोपी गिरफ्तार

इस व्यक्ति की भूमिका अक्षय खन्ना निभा रहे हैं। ये मामला उनके सिद्धांतों और परिवार दोनों को कठिन परीक्षा में डाल देता है। फिल्म में तिल्लोतमा शोम लोक अभियोजक की भूमिका में हैं, जो सनी देओल के किरदार के खिलाफ अदालत में पेश होंगी।वहीं, दीया मिर्जा सनी देओल की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। ये ओटीटी की दुनिया में सनी देओल की पहली फिल्म है, साथ ही 33 वर्षों बाद वह फिर से किसी फिल्म में वकील की भूमिका निभाते नजर आएंगे। Bollywood: 

Read Also- Sports News: ऑस्ट्रेलिया ओपन के सेमीफाइनल में हारीं पी. वी. सिंधू, टूटा खिताब जीतने का सपना

इससे पहले उन्होंने 1993 में आई फिल्म ‘दामिनी’ में वकील का किरदार निभाया था।निर्देशक मल्होत्रा ने कहा कि ये विषय कई वर्षों से उनके दिल के बेहद करीब रहा है।उन्होंने कहा, ‘‘एक कहानीकार के रूप में मैं हमेशा ऐसी कहानियों की तलाश में रहता हूं जो मुझे भावनात्मक और रचनात्मक दोनों स्तरों पर चुनौती दें तथा ‘इक्का’ ऐसी ही एक यात्रा रही है। मैं हमेशा से अदालती ड्रामा फिल्मों का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं।’’Bollywood: 


‘नेटफ्लिक्स इंडिया’ (कंटेंट) की उपाध्यक्ष मोनिका शेरगिल ने कहा कि यह फिल्म इस ओटीटी मंच के लिए एक महत्वपूर्ण और विशेष उपलब्धि है।उन्होंने कहा, ‘‘इक्का में वह सबकुछ है जो दर्शकों को एक बेहतरीन अदालती ड्रामा में पसंद आता है-ऊंचे दांव, नैतिक जटिलताएं और भावनात्मक टकराव। मल्होत्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक रोमांचक कहानी के माध्यम से न्याय, सत्य और जवाबदेही जैसे विषयों की पड़ताल करती है, जो अंत तक दर्शकों में उत्सुकता बनाए रखती है।’’Bollywood: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *