20 दिन बाद पाकिस्तान ने लौटाया BSF जवान, भारत को मिली बड़ी कामयाबी

BSF Jawan Returned: पाकिस्तान ने सीमा सुरक्षा बल के जवान पूर्णम कुमार साहू को बुधवार को पंजाब में अटारी सीमा पर भारत को सौंप दिया है।बीएसएफ जवान को 10:30 बजे पाकिस्तान रेंजर्स ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंपा।बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा कि हैंडओवर शांति से और स्थापित प्रोटोकॉल के मुताबिक हुआ।साहू को पाकिस्तान रेंजर्स ने पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद 23 अप्रैल को फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से पकड़ा था।

Read also- कोलकाता हवाई अड्डे पर मुंबई जाने वाले विमान में बम की अफवाह से मचा हड़कंप

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई पर रोक के बाद जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास के गांवों में अब जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। लगातार गोलाबारी की वजह से अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने को मजबूर हुए लोग अब वापस लौट रहे हैं।इलाके में फिलहाल शांति नजर आ रही है। हालांकि कई लोग आशंकित हैं कि तस्वीर फिर से बदल सकती है।अपने घरों को वापस लौटे लोग अब अपने रोजमर्रा के काम-काज और खेती-बाड़ी में जुट गए हैं।

Read Also: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, तीन आतंकवादी मारे गए

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *