जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, तीन आतंकवादी मारे गए

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के शीर्ष कमांडर शाहिद कुट्टे सहित तीन आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के शुकरू केलर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली एक विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया।अधिकारियों के मुताबिक तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं जिसका सुरक्षा बलों ने माकूल जवाब दिया।

Read also- टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद विराट कोहली ने संत प्रेमानंदजी के किए दर्शन

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकवादी लश्कर के थे। उन्होंने बताया कि दो की पहचान शाहिद कुट्टे और अदनान शफी के रूप में हुई।मारे गए तीसरे आतंकवादी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।अधिकारी ने बताया कि मार्च 2023 में लश्कर में शामिल हुआ शोपियां के चोटिपोरा हीरपोरा इलाके का निवासी कुट्टे श्रेणी ‘‘ए’’ का आतंकवादी और संगठन का शीर्ष कमांडर था।

Read also- कोलकाता हवाई अड्डे पर मुंबई जाने वाले विमान में बम की अफवाह से मचा हड़कंप

उन्होंने बताया कि कुट्टे कई आतंकवादी घटनाओं और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त था जिसमें 18 मई 2024 को हीरपोरा में भारतीय जनता पार्टी नेता और सरपंच की हत्या भी शामिल है।
अधिकारी ने बताया कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद 26 अप्रैल को कुट्टे का घर ध्वस्त कर दिया गया था।अधिकारियों ने बताया कि कुट्टे गत तीन-चार साल से आतंकी गतिविधियों और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त था।उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया शोपियां के वांडूना मेलहोरा इलाके का निवासी शफी अक्टूबर 2024 में आतंकवादी संगठन में शामिल हुआ था और वह श्रेणी ‘‘सी’’ का आतंकवादी था।अधिकारी ने बताया कि वह 18 अक्टूबर 2024 को शोपियां के वाची में प्रवासी मजदूर की हत्या में संलिप्त था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *