72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में मलेशियाई प्रतिनिधि बोली- स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों पर….

Miss World 2025: मिस मलेशिया सरूप रोशी 72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के मंच पर सिर्फ खूबसूरती और शान ही नहीं ला रही हैं। वो मानसिक स्वास्थ्य से होने वाली परेशानियों को खत्म करने की वकालत भी कर रही हैं।मलेशिया का प्रतिनिधित्व करने वाली 26 साल की सरूप रोशी एक मनोवैज्ञानिक, मॉडल और यात्रा प्रेमी हैं।रोशी ने महिलाओं के सशक्तीकरण का जश्न मनाने के लिए इस ‘मदर्स डे’ पर अपनी मां और दादी की एक तस्वीर पोस्ट की, जो उनके भारतीय मूल्यों पर आधारित है।

Read also- छत्तीसगढ़ के महासमुंद में चार लोगों के शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

एक मानसिक स्वास्थ्य शिक्षिका के रूप में उन्होंने कई कमजोर व्यक्तियों की मदद की है। उन्होंने सहानुभूति और पेशेवर समझ पर आधारित मार्गदर्शन भी किया है।उनकी ‘ब्यूटी विद अ पर्पस’ परियोजना मानसिक स्वास्थ्य के कलंक को तोड़ने से जुड़ा है। खासकर ऐसे समुदायों में जहां भावनात्मक कल्याण के बारे में बातचीत करना मुश्किल है।सरूप रोशी की कोशिश क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट में मास्कर की डिग्री हासिल करने के साथ-साथ अपने लक्ष्य को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने की है।मिस वर्ल्ड के मंच तक सरूप की यात्रा न केवल एक व्यक्तिगत जीत है, बल्कि दुख को उद्देश्य में बदलने और संघर्ष से जूझ रहे दूसरे लोगों के उत्थान के लिए काम करने की है।

Read also- Sports News: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद रोहित शर्मा ने CM देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *