मथुरा में बच्चों और महिलाओं समेत हिरासत में लिए गए 90 बांग्लादेशी नागरिक

Uttar Pradesh: 90 Bangladeshi citizens including children and women detained in Mathura, mathura-crime,Mathura Bangladeshi Immigrants, Illegal Bangladeshi workers, Mathura Police, Brick kiln labor Mathura, Bangladeshi nationals arrested, Mathura arrests, Foreigners Act arrest Mathura, India illegal immigration, Border security India, Human trafficking India, Mathura police operation,,Uttar Pradesh news

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नौझील थाना क्षेत्र के खाजपुर गांव से बच्चों और महिलाओं समेत 90 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। मथुरा एसएसपी ने ये जानकारी दी।

Read Also: श्रावस्ती के इमलिया गांव में आग का तांडव, 19 घर जलकर खाक

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया, ‘‘पूरे जिले में नियमित तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय ईंट भट्टों की तलाशी के दौरान ऐसे ही एक अभियान में पुलिस को वहां काम कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों के बारे में पता चला। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान 35 पुरुषों, 27 महिलाओं और 28 बच्चों ने बांग्लादेशी नागरिक होने की बात स्वीकार की है। वे तीन-चार महीने पहले मथुरा आए थे। उन्होंने बताया, इस संबंध में ठेकेदार से भी पूछताछ की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस विस्तृत जांच कर रही है और अन्य एजेंसियों को भी सूचित किया गया है और उनकी टीम भी पूछताछ कर रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *