दिल्ली में तपिश का कहर, न्यूनतम तापमान 34.8 डिग्री, रात में भी नहीं मिली राहत

="Delhi Weather, दिल्ली का मौसम, Delhi Rainfall, दिल्ली में बारिश, IMD Delhi, आईएमडी दिल्ली, Delhi Heatwave, दिल्ली हीटवेव

Delhi Weather: दिल्ली में शनिवार को गर्मी ने एक बार फिर से लोगों को बेहाल कर दिया। राजधानी में न्यूनतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कहीं अधिक है। यह इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमानों में से एक है, जो लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव की चेतावनी का संकेत देता है.

Read also- मनाली में स्ट्रॉबेरी की मिठास बढ़ी, बढ़ती मांग से बिक्री में रिकॉर्ड उछाल

गर्मी के इस प्रकोप ने खासतौर पर सुबह और रात के समय मिलने वाली राहत को भी छीन लिया है। आमतौर पर न्यूनतम तापमान रात के समय दर्ज किया जाता है. शनिवार को न्यूनतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.6 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ये जानकारी दी।आईएमडी ने शनिवार और रविवार को बादल छाए रहने और गरज के साथ बूंदाबांदी का अनुमान जताया है।

Read also- राष्ट्रपति ट्रंप ने एलन मस्क को ओवल ऑफिस से विदाई दी, उन्हें ‘बड़े बदलाव’ का श्रेय दिया

इसने बताया कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह साढ़े आठ बजे ह्यूमिडिटी 64 प्रतिशत थी।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 204 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *