गृहमंत्री अमित शाह का पश्चिम बंगाल दौरा, कोलकाता में कल कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह कल कोलकाता में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

Read Also: भारत के 56 वर्षीय पावरलिफ्टर ललित पटेल ने आईबीबीएफ विश्व चैंपियनशिप में जीते 3 स्वर्ण पदक

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद पश्चिम बंगाल का पहला दौरा करेगे। गृहमंत्री का यह दौरा 2026 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक और प्रशासनिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

गृहमंत्री नेताजी इंडोर स्टेडियम में एक विशेष संगठनात्मक बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में बीजेपी के राज्य और जिला स्तर के नेताओं के साथ-साथ 10,000 से अधिक कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। बीजेपी के राज्य अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने कहा है कि इस बैठक में अमित शाह 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति और रोडमैप साझा करेंगे।

इसके अलावा, गृहमंत्री शाह के दौरे में कुछ प्रशासनिक कार्यक्रम भी शामिल हैं। वह एक सीमा क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं, जो रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ‘चिकन्स नेक’ कॉरिडोर के पास है। यह दौरा मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति को देखते हुए अहम माना जा रहा है। साथ ही, गृहमंत्री अमित शाह कोलकाता में एक सरकारी कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे, यहां गृहमंत्री फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी CFSL का उद्घाटन करेंगे।

Read Also: दिल्ली में BJP की रेखा सरकार ने पेश किया 100 दिन के काम का रिपोर्ट कार्ड, अनुपम खेर ने किया कार्यक्रम को होस्ट

गृहमंत्री अमित शाह का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने भी 29 मई को बंगाल का दौरा किया था। दरअसल बीजेपी पश्चिम बंगाल में अपनी संगठनात्मक ताकत को लगातार मजबूत करने के साथ ही नए समीकरण भी बनाने में जुटी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *