दिल्ली में बढ़ते अपराध पर बिफरी AAP नेता आतिशी, बीजेपी को कही ये बात

Atishi News: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में नौ साल की बच्ची से कथित रेप और उसकी हत्या के मामले में बीजेपी की केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार की आलोचना की। आम आदमी पार्टी की नेता और पूर्व सीेएम आतिशी ने कहा, “दिल्ली देश की राजधानी है और देश की राजधानी में एक नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म होता है और उसके बाद उसका मर्डर कर दिया जाता है। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है, पूरे देश को शर्मसार कर दिया है।

Read also- वीकेंड की भीड़ और गर्मी की छुट्टियों के बीच हरिद्वार-रुड़की राजमार्ग पर लगा लंबा जाम

उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में चार इंजन की सरकार है। केंद्र सरकार, उनकी पुलिस, उनका मुख्यमंत्री, उनके एलजी साहब, उनके सबकुछ होने के बाद भी इस दिल्ली में बेटियां सुरक्षित नहीं है, आज मैं अमित शाह जी से पूछना चाहूंगी कि किसी राज्य में चुनाव होता है तो अमित शाह जी सबसे पहले खड़े होते हैं, चुनावी रैलियां कर रहे होते हैं। आज जब दिल्ली की बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है तो अमित शाह जी कहां है?”नाबालिग लड़की का शव शनिवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नेहरू विहार में एक सूटकेस के अंदर मिला था। पुलिस ने प्रारंभिक मेडिकल जांच के आधार पर रेप का संदेह जताया था।

Read also- फल खाने का सही समय, रात में फल खाने के नुकसान

आतिशी, आप नेता- दिल्ली देश की राजधानी है और देश की राजधानी में एक नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म होता है और उसके बाद उसका मर्डर कर दिया जाता है। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है, पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में चार इंजन की सरकार है। केंद्र सरकार, उनकी पुलिस, उनका मुख्यमंत्री, उनके एलजी साहब, उनके सबकुछ होने के बाद भी इस दिल्ली में बेटियां सुरक्षित नहीं है, आज मैं अमित शाह जी से पूछना चाहूंगी कि किसी राज्य में चुनाव होता है तो अमित शाह जी सबसे पहले खड़े होते हैं, चुनावी रैलियां कर रहे होते हैं।

आज जब दिल्ली की बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है तो अमित शाह जी कहां है। आज मैं रेखा गुप्ता जी से पूछना चाहूंगी कि रोज किसी मीडिया प्रोग्राम में वो जाती हैं इंटरव्यू देती हैं। आज किसी बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या हो गई है तो वो गायब हैं। भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली की बिगड़ती हुई लॉ एंड ऑर्डर सिचुएशन का, दिल्ली की बेटियों के साथ जो दुष्कर्म हो रहा है। उसका जवाब भारतीय जनता पार्टी को देना होगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *