UP News: संभल में प्रेमी बना हैवान, प्रेमिका की हत्या कर शव फंदे से लटकाया

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में रविवार को अपनी प्रेमिका की हत्या के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया।नीटू नाम के आरोपी ने ज्योति की हत्या इसलिए की क्योंकि वह उस पर शादी का दबाव बना रही थी और उसने आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को फंदे से लटका दिया।एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि ज्योति नाम की लड़की अपनी शादी से खुश नहीं थी, उसकी शादी अंकित नाम के युवक से हुई थी…इसलिए वह अपने मायके में रह रही थी। फेसबुक पर उसकी दोस्ती नीटू से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।

Read also-अंतरिक्ष में फिर उड़ान भरेगा भारत, शुभांशु शुक्ला बोले- मिशन का हिस्सा बनकर बेहद भाग्यशाली..

30-31 मई को लड़की के पिता ने उसकी पिटाई की तो वह नीटू के साथ गुरुग्राम चली गई। उसने नीटू पर शादी का दबाव बनाया, वह शादी नहीं करना चाहता था और उसे यह भी डर था कि अगर उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज हुआ तो उसे जेल भेज दिया जाएगा, इसी डर और लड़की ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर लड़की की हत्या कर दी।आरोपी नीटू को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Read also- दिल्ली में बढ़ते अपराध पर बिफरी AAP नेता आतिशी, बीजेपी को कही ये बात

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *