दिल्ली में IMD सोमवार को धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान जताया

Delhi News:

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को धूल भरी हवा चलने की संभावना है और आसमान आम तौर पर साफ रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ये जानकारी दी।मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 2.1 डिग्री अधिक है। रविवार को न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Read also- पंजाबी गायक A. P. Dhillon कलिना हवाई अड्डे पर आए नजर, सादगी से जीता फैंस का दिल

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को शहर में तेज हवाएं चलने की संभावना है और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 31 प्रतिशत था।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम छह बजे 198 दर्ज किया गया जो “मध्यम” श्रेणी में आता है।

Read also- Delhi: होटल में महिला का शव मिलने से मची सनसनी, प्रेमी के साथ ठहरी थी …

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’,101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *