द्वारका के फ्लैट में भीषण आग, 9वीं मंजिल से कूदने से पिता संग दो बच्चों की मौत

delhi-news-huge-fire-in-dwarka-flat-two-children-along-with-their-father-died-after-jumping-from-the-9th-floor-delhi-fire-delhi-shabd-apartment-fire-dwarka-fire-news-delhi-dwarka-fire-chaos-in- #DelhiFire, #DelhiNews, #LatestNews, #dwarka, #FireNews

Delhi News: दिल्ली में द्वारका इलाके में मंगलवार यानी की आज 10 जून को एक इमारत की सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में आग लगने से एक शख्स और उसके दो बच्चों की मौत हो गई।

Read Also: “राजा रघुवंशी हत्याकांड में शामिल नहीं है राज”, राज कुशवाहा की मां का आया बयान

वे घबराहट में अपने फ्लैट से कूद पड़े, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनकी उम्र के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है। आग लगने का कारण भी तत्काल पता नहीं चल सका है।

Read Also: सूटकेस में मिला अज्ञात महिला का शव, रेप के बाद मर्डर का शक

इस घटना का वीडियो सामने आया है। आग की ये घटना द्वारका सेक्टर 13 की है, जिसमें इमारत से आग की लपटें और घना धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, एक शख्स ने सुबह करीब 10 बजे द्वारका में एमआरवी स्कूल के पास ‘शब्द अपार्टमेंट’ में आग लगने की सूचना दी। शुरू में दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर भेजी गई थी, लेकिन आग की भीषण स्थिति स्पष्ट होने पर दमकल की और गाड़ियां घटनास्थल भेजी गईं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *