छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हुए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि ये मुठभेड़ कुकनार थाना क्षेत्र के पुसगुना गांव के जंगल में हुई है।

Read Also: भारत से चाय का निर्यात कैलेंडर वर्ष 2024 में 9.92 प्रतिशत बढ़कर 254.67 मिलियन किलोग्राम रहा

जिला पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने के बाद सुबह पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड और कुकनार पुलिस दल के जवानों ने अभियान शुरू किया था। दोपहर 2 बजे से सुरक्षाकर्मियों और माओवादियों के बीच कई बार गोलीबारी हुई। गोलीबारी शांत होने के बाद एक महिला समेत दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए, साथ ही एक इंसास राइफल, एक 12 बोर राइफल, अन्य हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक पहचान के अनुसार, मारे गए नक्सलियों में से एक पेडारस गांव का स्थानीय संगठन दस्ता कमांडर बामन था, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम था। महिला नक्सली की पहचान अभी नहीं हो पाई है। यह मुठभेड़ सोमवार को जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक आईईडी विस्फोट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कोंटा डिवीजन) आकाश राव गिरेपुंजे की मौत के बाद हुई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *