ईरान-इज़राइल जंग में भारत अलर्ट: छात्रों को भेजा गया सुरक्षित ठिकानों पर

congress, congress news, iran israel news, iran israel war, indian student in iran,

Indian Student In Iran: ईरान के उरमिया में रहने वाले भारतीय छात्रों को आर्मेनिया भेजा जा रहा है। उरमिया ईरान की इराक और तुर्किये के साथ लगने वाली सीमा के पास स्थित है।ईरानी अधिकारियों को लिखे गए पत्र में भारत के तेहरान दूतावास ने छात्रों को बसों में आर्मेनिया के साथ नॉर्डुज सीमा तक ले जाने की अनुमति मांगी है।

Read also- CM नायब सैनी ने रेवाड़ी में किया विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि वह ईरान में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है तेहरान में भारतीय दूतावास लगातार सुरक्षा स्थिति की निगरानी कर रहा है और ईरान में भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनसे संपर्क कर रहा है।

Read also- जम्मू कश्मीर: धीरे-धीरे खुल रहे हैं पर्यटन केंद्र, सैलानियों, टूर संचालकों का आना शुरू

कुछ मामलों में, छात्रों को दूतावास की मदद से ईरान के भीतर सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। दूसरे संभावित विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है।इजराइल और ईरान ने रविवार को एक-दूसरे के इलाकों पर हवाई हमले जारी रखे, जिससे पिछले हफ्ते शुक्रवार से शुरू हुआ संघर्ष और बढ़ गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *