सरकार ने कुछ कोलाइडल बहुमूल्य धातुओं के आयात पर लगाया अंकुश

सरकार ने देश के भीतर तरल रूप में सोने के अवैध प्रवाह को रोकने के मकसद से कुछ कोलाइडल बहुमूल्य धातुओं पर आयात अंकुश लगा दिया है।कोलाइडल बहुमूल्य धातुएं तरल रूप में फैले सोने या चांदी के नैनो कणों के विलयन होते हैं।

Read Also: PM मोदी के बिहार दौरे से एक दिन पहले पटना के हाई सिक्योरिटी वाले VVIP इलाके में बंदूकधारियों ने की गोलीबारी

उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ आयातक थाइलैंड जैसे देशों से आयात के लिए तरल रूप में स्वर्ण कणों का सहारा ले रहे थे। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘सीटीएच 2843 श्रेणी के तहत आने वाली वस्तुओं की आयात नीति को तत्काल प्रभाव से ‘मुक्त’ से संशोधित कर ‘अंकुश’ किया जाता है।’’ इस श्रेणी में आने वाले उत्पादों में कोलाइडल कीमती धातुएं, कीमती धातुओं के अकार्बनिक या कार्बनिक यौगिक शामिल हैं।

डीजीएफटी ने एक अलग अधिसूचना में कहा कि वजन के हिसाब से एक प्रतिशत से अधिक सोना-युक्त पैलेडियम, रोडियम और इरीडियम मिश्र धातु के आयात पर पाबंदी लगा दी गई है। बता दें, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-मई के दौरान सोने का आयात 3.82 प्रतिशत घटकर 5.64 अरब डॉलर रह गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *