सात जन्म के बंधन में बंधी अभिनेत्री लॉरेन गॉटलिब, टोबियास जोन्स को बनाया हमसफर

Lauren Gottlieb Marries:

Lauren Gottlieb Marries: अभिनेत्री लॉरेन गॉटलिब और उनके प्रेमी टोबियास जोन्स ने इटली में एक निजी समारोह में शादी कर ली।रेमो डिसूजा की फिल्म ‘एबीसीडी’ में अपने अभिनय के लिए मशहूर गॉटलिब ने शादी के दिन फूलों की कढ़ाई वाला सफेद रंग का ऑफ-शोल्डर गाउन पहना। वहीं, उनके पति जोन्स ने काले रंग का सूट पहना।अभिनेत्री ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की कई तस्वीरें साझा कीं। अभिनेत्री ने बताया कि उनकी शादी 11 जून को हो चुकी है।

Read also- Sports News: दो दिग्गजों को एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी से सम्मानित होना शानदार है- जय शाह

इसके कैप्शन में लिखा, “मिस्टर एंड मिसेज जोन्स। 11.06.2025 टस्कन की एक पहाड़ी पर, अपने दिलों को खोलकर, हमने एक-दूसरे से हमेशा के लिए वादा किया। हमने हमेशा महसूस किया है कि प्यार वहां मौजूद है। जीवन में एक बार होने वाला प्यार।”उन्होंने आगे लिखा, “और जब हमने इसे पाया, तो ऐसा लगा जैसे हम घर आ गए हैं। एक-दूसरे से शादी करना हमारे जीवन का सबसे खूबसूरत दिन था। ये खुशी थी, ये शांति थी। ये वो सब कुछ था जिसका हमने कभी सपना देखा था।”पिछले साल अगस्त के महीने में लॉरेन ने सगाई की घोषणा की थी।

Read also- Ahmedabad: डीएनए मिलान से हुई 220 मृतकों की शिनाख्त, परिजनों को सौंपे गए शव

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *