Sports News: दो दिग्गजों को एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी से सम्मानित होना शानदार है- जय शाह

Sports News: आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने भारत और इंग्लैंड के महान खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन को नई ट्रॉफी – एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है- जो दोनों देशों के बीच पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में दांव पर होगी।दोनों टीमों के बीच शुक्रवार से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला दोनों टीमों के लिए अगले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र की भी शुरुआत होगी।

Read also- Ahmedabad: डीएनए मिलान से हुई 220 मृतकों की शिनाख्त, परिजनों को सौंपे गए शव

आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा,इंग्लैंड और भारत के बीच पुरुषों की टेस्ट सीरीज के लिए एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी से दो दिग्गजों को सम्मानित होते देखना शानदार है। पटौदी परिवार को लगातार मान्यता मिलना भी उतना ही खास है, जिसमें पटौदी मेडल की शुरुआत की गई है।इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने तेंदुलकर-एंडरसन नई ट्रॉफी का अनावरण किया।बोर्ड ने बताया कि पटौदी की विरासत को कोई हानि नहीं पहुंचेगी।

Read also- हिमाचल प्रदेश: बारिश से कई जगहों पर भूस्खलन, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *