भारत के इस राज्य में तेजी से बढ़ रहे HIV मरीज, 2024–25 में 300 से ज्यादा नए मामले आए सामने

HIV Cases Tripura:

HIV Cases Tripura: त्रिपुरा में एचआईवी संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य सरकार चिंतित है। हर महीने करीब 120 नए मामले सामने आ रहे हैं, जिससे स्थिति गंभीर होती जा रही है।मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने त्रिपुरा विधानसभा के लॉबी में त्रिपुरा एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा आयोजित एक बैठक में इस पर चिंता व्यक्त की। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग का प्रभार संभाल रहे मुख्यमंत्री साहा ने इस मुद्दे पर पारदर्शिता को जरूरी बताया।उन्होंने कहा, “मैं तथ्यों को छिपाने के पक्ष में नहीं हूं। लोगों को सच पता होना चाहिए ताकि वे सतर्क और जागरूक रह सकें।

Read also- मतदान केंद्र की फुटेज साझा करना मतदाताओं की सुरक्षा के विपरीत- चुनाव आयोग

उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य में दो लाख से अधिक एचआईवी टेस्ट किए गए, जिनमें से लगभग 1,420 लोग पॉजिटिव पाए गए। केवल अप्रैल और मई 2025 में 40,000 से ज्यादा टेस्ट किए गए, और उनमें से 339 नए मामले सामने आए।मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार कक्षा आठ से 12 तक के स्कूली पाठ्यक्रम में सेक्स एजुकेशन और एचआईवी/एड्स जागरूकता को शामिल करने पर विचार कर रही है। उन्होंने बताया कि इस दिशा में शिक्षा विभाग के साथ जल्द ही चर्चा की जाएगी।

Read also- राजस्थान: डीडवाना में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, दो घायल

माणिक साहा, मुख्यमंत्री, त्रिपुरा: मैं ऐसे तथ्यों को छिपाने के पक्ष में नहीं हूं। लोगों को जमीनी सच्चाई पता होनी चाहिए ताकि वे सतर्क और जागरूक रह सकें।वित्त वर्ष 2024–25 के दौरान त्रिपुरा में दो लाख से अधिक एचआईवी टेस्ट किए गए, जिनमें से लगभग 1,420 लोग पॉजिटिव पाए गए। सिर्फ अप्रैल और मई महीने में ही 40,000 से अधिक टेस्ट हुए, जिनमें 339 नए संक्रमण सामने आए।राज्य सरकार कक्षा आठ से 12 तक के स्कूल पाठ्यक्रम में सेक्स एजुकेशन और एचआईवी/एड्स जागरूकता को शामिल करने की योजना बना रही है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के साथ जल्द ही चर्चा की जाएगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *