भारत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज: लीड्स में भारत की पहली पारी 471 रनों पर सिमटी, पंत समेत तीन खिलाड़ियों….

India England Test Series: लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पहली पारी सिमट गई है। दूसरे दिन के दूसरे सेशन में टीम इंडिया 471 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के अलावा ऋषभ पंत ने भी सेंचुरी लगाई।सलामी बल्लेबाज जायसवाल (101) और केएल राहुल (42) ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़कर मजबूत शुरुआत दिलाई थी, उसके बाद गिल (147) और पंत (134) ने चौथे विकेट के लिए 209 रन जोड़े।जायसवाल ने 159 गेंदों पर 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 101 रन बनाए, जबकि गिल ने 19 चौकों और एक छक्के की मदद से 227 गेंदों पर 147 रन बनाए।

Read also- Iran Israel War: ईरान से निकाले गए 310 भारतीय नागरिकों को लेकर विमान पहुंचा दिल्ली

वहीं पंत 134 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हुए। तेज गेंदबाज जोश टंग को उनका विकेट मिला। 178 गेंदों की पारी में उन्होंने 12 चौके और छह छक्के मारे। एलबीडब्ल्यू दिए जाने के बाद पंत ने डीआरएस लिया। इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ और उन्हें वापस लौटना पड़ा।अपने कल के स्कोर तीन विकेट पर 359 रन से आगे खेलते हुए भारत ने आखिरी सात विकेट 112 रन के भीतर गंवाए। बेन स्टोक्स और जोश टंग ने चार चार विकेट लिए।

Read also- Maharashtra: महाराष्ट्र में फिर बढ़ रहे कोविड-19 के केस, संक्रमित मरीजों की संख्या 2000 पार

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *