लोकसभा अध्यक्ष ने संसद परिसर और लाल किला परिसर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया

Lok Sabha Speaker: लोकसभा अध्यक्ष, ओम बिरला ने आज संसद परिसर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया। संसद सदस्यों, पूर्व सदस्यों और लोक सभा और राज्य सभा सचिवालय के कर्मचारियों सहित सैकड़ों प्रतिभागी  योगाभ्यास में शामिल हुए।उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए,  ओम बिरला ने इस बात पर प्रकाश डाला कि योग तन, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने का शक्तिशाली साधन है, जो लोगों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने यह भी कहा कि योग केवल व्यायाम ही नहीं बल्कि जीवन जीने का एक कल्याणकारी मार्ग भी है जो हमें शक्ति, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है।बिरला ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। दुनिया के विभिन्न भागों में लाखों लोग योगाभ्यास कर रहे हैं और इस प्राचीन परंपरा को  अपना रहे हैं।

Read also- तमिलनाडु: कोयंबटूर के वलपराई में तेंदुए के हमले में बच्ची की दर्दनाक मौत

लोक सभा अध्यक्ष ने दिल्ली के लाल किला परिसर में ब्रह्मकुमारियों द्वारा आयोजित सामूहिक योगाभ्यास का नेतृत्व किया
वही 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, लोक सभा अध्यक्ष, ओम बिरला ने आज लाल किला परिसर में ब्रह्मकुमारियों द्वारा आयोजित सामूहिक योगाभ्यास का भी नेतृत्व किया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, बिरला ने राजयोग और ज्ञान योग के माध्यम से शांति और कल्याण को बढ़ावा देने में ब्रह्मकुमारियों के संगठन द्वारा किए गए अमूल्य योगदान की सराहना की।
ओम बिरला ने कहा कि इस संगठन ने न केवल भारत में लोगों के जीवन को प्रभावित किया है, बल्कि पूरी दुनिया में शांति के संदेश का प्रचार-प्रसार किया है, जिससे लोगों को तनाव और चिंता से राहत पाने और शांतिमय जीवन जीने  में मदद मिली है।हाल ही में की गई  ब्राजील यात्रा का उल्लेख करते हुए बिरला ने कहा कि ब्रह्मकुमारियों  की उपस्थिति और प्रभाव से अंतर्राष्ट्रीय संबंध मजबूत हुए हैं  और पूरी दुनिया के लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि भारतीय मूल्यों पर आधारित यह संगठन दुनिया भर में लोगों को प्रेरणा दे रहा है और सार्थक परिवर्तन की दिशा में उनका मार्गदर्शन कर रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *