Sensex Today- रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक में भारी खरीदारी से सेंसेक्स 526 अंक चढ़ा

share market,share market news,sensex,nifty,Business News In Hindi

Sensex Today- स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 526 अंक की बढ़त में रहा। मुख्य रूप से इंडेक्स में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक में भारी लिवाली से बाजार में तेजी रही।तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 526.01 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72,996.31 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय ये 668.43 अंक तक चढ़ गया था।पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 118.95 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,123.65 अंक पर बंद हुआ।

Read also- सोने से पहले देखते हैं मोबाइल और टीवी तो सेहत पर पड़ सकता है भारी असर !

फायदे में रही ये कंपनियां – सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा 3.50 प्रतिशत की बढ़त रही। सेंसेक्स में जो तेजी आई, उसमें बड़ा योगदान इसी का रहा। इसके अलावा मारुति, बजाज फाइनेंस, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से लाभ में रहीं।

नुकसान में रही ये कंपनियां – दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, नेस्ले, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा मोटर्स शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की लाभ में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

Read also- पंजाब में AAP को लगा बड़ा झटका, सांसद सुशील कुमार रिंकू के साथ एक MLA ने भी थामा BJP का दामन

361.64 अंक का नुकसान- यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख था। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट में मंगलवार को गिरावट रही।शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, एफआईआई मंगलवार को शुद्ध खरीदार रहे। उन्होंने 10.13 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.42 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर रहा।सेंसेक्स मंगलवार को 361.64 अंक नुकसान में रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 92.05 अंक टूटा था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *