विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कर, SCO समिट आतंकवाद की जानकारी…

Randhir Jaiswal : विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की इसमें कई क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने रुख स्पष्ट किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चीन में SCO समिट में हिस्सा लिया है।कुछ सदस्य देशों के चलते SCO  के साझा पत्र पर सहमति नही बनी,क्योकि ज्वाइंट डिक्लेरेशन पर एक पक्ष की असहमति रही इसलिए इस पर आम सहमति नही बन पाई और ये पारित नही हुआ।आतंकवाद को लेकर जो हमारा पक्ष है वो हमने मजबूती से रखा है।

Read also- Axiom-4: शुभांशु शुक्ला समेत तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री International Space Station पहुंचे

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि SCO में साझा घोषणापत्र नहीं आ पाया।एक देश को आतंकवाद से लड़ने के हमारे संकल्प पर आपत्ति थी लिहाज़ा घोषणापत्र नहीं आ पाया,लेकिन हमारे रक्षा मंत्री का वक्तव्य व्यापक रूप से समस्या को बताता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ऑपरेशन सिंधु की अपडेट जानकारी को लेकर कहा है कि हमने 18 जून को ऑपरेशन सिंधु लॉन्च किया।अब तक 15 फ्लाइट से ईरान से 3426 नागरिकों को निकाला गया है।इनमें 9 नेपाली,कुछ श्रीलंकाई नागरिकों को निकाला गया है।एक और फ्लाइट आर्मेनिया से आज शाम तक लौटेगी।वही इजराइल से 4 फ्लाइट से 818 नागरिकों को निकाला गया है।

Read also-Telangana News: हैदराबाद के निकट महिला ने रेल ट्रैक पर दौड़ाई कार, ट्रेन यातायात हुआ प्रभावित

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि हम स्थिति की समीक्षा कर रहे है।हम सीजफायर का स्वागत करते है।वही विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल,पीएम मोदी के ब्रिक्स के लिए ब्राजील जाने के सवाल पर कहा कि पीएम मोदी के अगले विदेश दौरे की जानकारी जल्द दी जाएगी इस पर दो एक दिन में प्रेस रिलीज भी जारी होगी और सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हो सकती है

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *