पीएम मोदी का 5 देशों का विदेश दौरा आज घाना यात्रा के साथ हुआ शुरू

PM Modi Foreign Visit :  पीएम मोदी के पांच देशों की विदेश दौरे की शुरुआत आज से हो गई है ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह दिल्ली से घाना के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी का 5 देशों का यह दौरा 2 से 9 जुलाई तक चलेगा, पीएम मोदी घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया का दौरा करेंगे। पीएम मोदी ने कहा है कि इस यात्रा का उद्देश्य ग्लोबल साउथ के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करना, व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना, और BRICS जैसे बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग को गहरा करना है।

Read also- मंडी में बादल फटने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, 5 शव बरामद

पीएम मोदी आज और कल घाना में रहेंगे।यहां पीएम मोदी घाना की संसद को संबोधित करेंगे। यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा, क्योंकि यह पहली बार है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री घाना की संसद को संबोधित करेगा। इसके अलावा, दोनों देशों के बीच निवेश, ऊर्जा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और विकास साझेदारी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा होगी। भारत और घाना के बीच द्विपक्षीय व्यापार 3.13 बिलियन डॉलर से अधिक है, जिसमें भारत घाना के निर्यात का सबसे बड़ा गंतव्य है।घाना में भारतीय समुदाय में पीएम मोदी की इस यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह है। घाना के बाद, पीएम मोदी 3 और 4 जुलाई को त्रिनिदाद और टोबैगो जाएंगे। यह 1999 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा होगा। त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय मूल के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं, और यह दौरा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करेगा। इसके बाद, 4 और 5 जुलाई को पीएम मोदी अर्जेंटीना जाएंगे, जो 57 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला द्विपक्षीय दौरा होगा।

Read also- Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हासन ब्लैक ड्रेस में एयरपोर्ट पर आईं नजर, वीडियो हुआ वायरल

यहां पीएम मोदी, राष्ट्रपति हावियर मिलेई के साथ रक्षा, कृषि, खनन और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा करेंगे। 6 और 7 जुलाई को पीएम मोदी ब्राजील में 17वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जो रियो डी जनेरियो में आयोजित होगा। इसके बाद पीएम मोदी ब्रासीलिया में राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यह दौरा भारत के लिए BRICS मंच पर उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच सहयोग को बढ़ाने का अवसर होगा। आखिर में, 9 जुलाई को पीएम मोदी नामीबिया जाएंगे, जहां वह राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और नामीबियाई संसद को संबोधित करेंगे। यह पीएम की पहली नामीबिया यात्रा होगी, जो भारत और नामीबिया के बीच औपनिवेशिक संघर्ष के साझा इतिहास को और मजबूत करेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *