प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील में राजकीय यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ताएं की 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील में अपनी राजकीय यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ताएं की हैं। 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बाद ब्रासीलिया में पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की है।

पीएम मोदी ने ब्राजील में रियो डी जनेरियो में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया और इसके बाद ब्रासीलिया में राजकीय यात्रा की। ब्रासीलिया में पीएम मोदी का का जोरदार स्वागत हुआ। जिसमें भारतीय और पारंपरिक ब्राजीलियाई सांबा ने प्रदर्शन के समारोह को भव्य बना दिया। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति लूला के साथ द्विपक्षीय वार्ता में व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य, और जन-जन के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

Read also- UP: मुजफ्फरनगर कांवड़ यात्रा में युवक द्वारा थूकने से मचा बवाल, आरोपी गिरफ्तार

दोनों नेताओं ने वैश्विक दक्षिण की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने और जलवायु परिवर्तन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), और वैश्विक शासन सुधार जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा भारत और ब्राजील के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान भी पीएम मोदी ने कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। पीएम मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को “बेहद उत्पादक” बताया और कहा कि भारत अगले साल ब्रिक्स की अध्यक्षता के दौरान इसे और प्रभावी बनाएगा।पीएम मोदी ने ब्राजील की अध्यक्षता की सराहना करते हुए कहा कि ब्रिक्स उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है।

Read also-  ट्रंप ने ब्रिक्स देशों को दी टैरिफ लगाने की धमकी, क्या ट्रंप व्यापार सौदे के लिए बढ़ाना चाहते हैं दबाव?

पीएम मोदी की यह यात्रा भारत की वैश्विक दक्षिण के साथ साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। ब्राजील के बाद पीएम मोदी अब नामीबिया का दौरा करेंगे, यहां पीएम मोदी  संसद को भी संबोधित करेंगे। इस यात्रा से भारत की वैश्विक कूटनीति को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *