बच्चों से मिलना चाहते हैं नवाजुद्दीन सिद्दकी, याचिका वापस लेने के लिए की……

बॅालीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी इन दिनों अपनी मूवी से ज्यादा निजी जिंदगी में ज्यादा बिजी है। दरअसल पिछले कई दिनों से अभिनेता का उनका पत्नी आलिया से विवाद चल रहा था। अभिनेता और पत्नी के बीच कोर्ट में चल रहे कोई ना कोई अपडेट सामने आते रहते हैं। लेकिन अब इन दोनो को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है कि वह अपने बच्चों से जल्द मिलना चाहते हैं और अपनी याचिका लेने के लिए भी तैयार हैं। बता दें कि अभिनेता ने मुंबई हाईकोर्ट से कहा है कि वह अपने दोनो बच्चों को देखना चाहते हैं अगर ऐसा हुआ तो वह अपनी याचिका भी  वापस ले लेगें।

दरअसल अभिनेता के वकील ने कहा है कि बच्चे दुबई में उनके स्कूल से गायब थे और नवाज सिद्दी उनका पता नही लगा पा रहे थे। यही कारण है याचिका वापस लेने का। मुझे याचिका में मिलने वाली सीमित राहत के बारे में पता है। दरअसल मैं अपने बच्चों से बहुत दिनों से मिला नही हूं और मुझे उनकी चिंता है। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कहा कि अगर उनकी पत्नी आलिया बच्चों से मिलने देती है तो वह अपनी याचिका वापस ले लेगें।

Read also:- राहुल गांधी को सजा मिलने पर कांग्रेस ने ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम से बदली प्रोफाईल फोटो

वहीं दूसरी तरफ अभिनेता की पत्नी आलिया के वकील ने कहा कि, ‘यह याचिका निष्फल थी क्योंकि जब इसे दायर किया गया था तो मेरी क्लाइंट दोनों बच्चों के साथ अभिनेता की मां के बंगले में रह रही थीं। मेरी क्लाइंट मामले को निपटाने के लिए तैयार है। लेकिन जब वह बच्चों के साथ अभिनेता की मां के घर पर रह रही थीं, तो यह कैसे हो सकता है कि वह नहीं जानते थे कि बच्चे कहां हैं? वह अपने बच्चों से मिलने के लिए फ्री हैं। कभी भी मिल सकते हैं, लेकिन वह खुद ही उनसे नहीं मिल रहे हैं।’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App               

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *