IPL के एक सीजन में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज, शिखर धवन ने रचा इतिहास !

नई दिल्ली– शिखर धवन ने आईपीएल (IPL) के इतिहास में वो कर दिखाया है जो आजतक नहीं हुआ है। जी हां आईपीएल में आजतक शतक तो कई लगे, लेकिन लगातार दो मैचों में शतक लगाने वाले शिखर धवन पहले बल्लेबाज बन गए हैं। धवन ने दो मैचों में पहले चेन्नई सुपरकिंग्स और फिर मंगलवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शतक जड़के इतिहास रचा।


धवन ने चेन्नई के खिलाफ 58 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाकर आईपीएल का अपना पहला शतक जड़ा था। इसके बाद धवन ने मंगलवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपनी पारी को मानो वहां से ही शुरू किया हो जहां से चेन्नई के खिलाफ छोड़ा था। उन्होंने एकबार फिर नाबाद रहते हुए 61 गेंदों पर 106 रनों की पारी खेली।

Also Read: Happy B’day ‘नजफगढ़ के नवाब’- वीरेंद्र सहवाग का ऐसा रिकॉर्ड जो आज तक नहीं टूटा !

IPL के एक सीजन में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज

  1. विराट कोहली- 4 (2016, RCB)
  2. क्रिस गेल – 2 (2011, RCB)
  3. हाशिम अमला- 2 (2017, KXIP)
  4. शेन वॉटसन- 2 (2018, CSK)
  5. शिखर धवन- 2 (2020, DC)

धवन इस सूचि में सबसे नीचे जरूर हैं लेकिन उन्होंने जो किया है वो इस सूचि क्या अभी तक आईपीएल के इतिहास में कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाया है।

दिल्ली को मिली हार

हालांकि कल के मुकाबले में धवन क शतक दिल्ली के काम नहीं आ सका। किंग्स इलेवन पंजाब ने अंत में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *