दिल्‍ली में रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ़ अभियान शुरू

Congress protest: कावंड़ यात्रा- आज इन सड़कों का ना करें उपयोग | Total tv | live

दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ एक और अभियान शुरू हो गया है। दिल्‍ली सरकार ने इस अभियान की शुरूआत की है। रेड लाइट पर गाड़ी ऑफ करने के लिए दिल्ली सरकार के वालंटियर अब लोगों से आग्रह कर रहे हैं। आईटीओ चौराहे पर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय हालात का जायजा लेने पहुंचे। गोपाल राय ने कहा की ये सिर्फ सरकार का अभियान नहीं है यह जनता का अभियान है और उनके सहयोग के बगैर इसकी सफलता संभव नहीं है।

दिल्‍ली की आप सरकार का अनुमान है कि दिल्ली में एक गाड़ी दिन भर में करीब 20 से 25 मिनट तक रेड लाइट पर गुजारती है अगर इस दौरान गाड़ी को बंद कर दिया जाए तो प्रदूषण के एक बड़े हिस्से को कम किया जा सकता है। एक और से दिल्ली सरकार ने इस अभियान की शुरूआत की है लेकिन खुद आप सरकार के पर्यावरण विभाग के मंत्री ही नदारद दिखाई दे रहे हैं। मंत्री ही नहीं बल्कि आप विधायक, सांसद और निगम पार्षद भी अपनी ही सरकार के इस अभियान से नदारद दिख रहे हैं।

 


दिल्ली में रेड लाइट पर गाड़ी ऑफ करने का अभियान सरकार 15 नवंबर तक चलाएगी इस दौरान 100 रेड लाइट्स पर दिल्‍ली सरकार की ओर से पर्यावरण मार्शल तैनात किए गए हैं। गाड़ी बंद करने से प्रदूषण की मॉनिटरिंग भी की जाएगी और फिर यह साफ हो पाएगा कि अभियान असरदार रहा या नहीं।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *