पूर्वी दिल्ली के एक मकान में आग लगने से दो लोगों की मौत, चार घायल

Delhi, Delhi News, Old Govindpura, Fire in Delhi, Delhi Fire, Fire Brigade, Delhi Police, House on fire, दिल्ली, दिल्ली न्यूज, ओल्ड गोविंदपुरा, दिल्ली में आग, दिल्ली फायर, फायर ब्रिगेड, दिल्ली पुलिस, मकान में आग लगी, दिल्ली

Delhi Fire: पूर्वी दिल्ली के ‘ओल्ड गोविंदपुरा’ इलाके में मंगलवार शाम एक मकान में आग लग जाने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने मृतकों की पहचान तनवीर (28) और नुसरत के रूप में की है। पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) प्रशांत गौतम ने बताया कि जगतपुरी पुलिस थाने को ‘ओल्ड गोविंदपुरा’ स्थित ‘बंद गली’ में आग लगने की सूचना रात आठ बजकर 46 मिनट पर मिली।

Read also- शुभांशु शुक्ला की सफल अंतरिक्ष यात्रा और भारत वापसी को लेकर केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

उन्होंने बताया कि जब पुलिस दल मौके पर पहुंचा तो उसने पाया कि जिस रिहायशी इमारत में आग लगी है, उसमें 10 लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों और दमकल विभाग की मदद से छह लोगों को बचा लिया गया। चार घायलों को डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां गोविंदपुरा निवासी तनवीर (28) और नुसरत को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Read also- India Women Cricket: महिला विश्व कप से पहले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगा भारत

पुलिस ने बताया कि दो अन्य घायलों की पहचान खुरेजी खास के कसाईवाली गली निवासी फैजल और आसिफ (18) के रूप में हुई है और उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और स्थिति अब नियंत्रण में है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *