जम्मू में बना ‘संस्कृत मोहल्ला’, प्राचीन भाषा को बढ़ावा देना है मकसद

Jammu Kashmir: 'Sanskrit Mohalla' built in Jammu, the aim is to promote the ancient language, JAMMU KASHMIR, Promotion of Sanskrit language in Jammu, Subhash Nagar, 'Subhash Nagaram, Jammu Kashmir, Jammu Hindi News, Sanskrit, Promotion of Sanskrit language in Jammu, Subhash Nagar, 'Subhash Nagaram, Jammu Kashmir, Jammu Hindi News, Sanskrit, #jammukashmir, #sanskrit, #subhashnagar, #HindiNews

Jammu Kashmir: जम्मू की एक आवासीय कॉलोनी के लोगों ने प्राचीन भाषा संस्कृत को एक-दूसरे से जुड़ने और बातचीत के सबसे पहले जरिए के तौर पर अपनाकर अनूठा कदम उठाया है। शहर के एक ट्रस्ट द्वारा शुरू की गई इस पहल के तहत अब इस इलाके में संस्कृत में स्वागत बैनर और नामपट्टिकाएं लगाई गई हैं।

Read Also: वाराणसी में गंगा के बढ़ते जलस्तर से डूबा नमो घाट, पर्यटक निराश

ट्रस्ट के पदाधिकारियों के मुताबिक इस पहल का मकसद प्राचीन भाषा को बढ़ावा देना और इसे लेकर मौजूदा पीढ़ी में गर्व की भावना पैदा करना है। इलाके के लोगों का कहना है कि वे इस बदलाव पर गर्व महसूस कर रहे हैं। साथ ही उनका दावा है कि रोजमर्रा की जिंदगी में संस्कृत भाषा को अपनाने की पहल सबसे पहले उन्होंने ही की है। लोगों का कहना है कि ये कॉलोनी एक तरह से ‘संस्कृत प्रयोगशाला’ के रूप में काम करेगी। यहां लोग न सिर्फ प्राचीन भाषा सीखेंगे, बल्कि इसे बोलेंगे और रोजमर्रा की जिंदगी में भी इसका इस्तेमाल करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *