ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा और राज्यसभा में हुआ जोरदार हंगामा

Lok Sabha : संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है, और पहले ही दिन ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में जोरदार हंगामा देखने को मिला। विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे पर तत्काल चर्चा की मांग की और नारेबाजी की, जिसके चलते सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने साफ किया कि सरकार ऑपरेशन सिंदूर समेत सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। रिजिजू ने कहा, “हम संसद में हर सवाल का जवाब देंगे, लेकिन यह चर्चा नियमों और परंपराओं के तहत होनी चाहिए।वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी संसद में बयान दिया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है और सरकार आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए हुए है। उन्होंने कहा, “जरूरत पड़ी तो और आतंकियों को सबक सिखाया जाएगा।

Lok Sabha

Read also- UP Crime News: यूपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय धर्म परिवर्तन रैकेट का सरगना गिरफ्तार

वहीं, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया और सरकार पर सवालों से बचने का आरोप लगाया। खड़गे ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के जिम्मेदार आतंकियों को न तो पकड़ा गया और न ही मारा गया, और सरकार इस पर सही जानकारी नहीं दे रही।दूसरी ओर, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद के बाहर बयान दिया और सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा, “मैं विपक्ष का नेता हूं, लेकिन मुझे सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा। सरकार लोकतंत्र को दबा रही है। ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले पर पारदर्शिता जरूरी है।”

Read also- UP: कन्नौज में रफ्तार का कहर, स्कूल वैन और डंपर की टक्कर से 13 बच्चे घायल

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “पहलगाम हमले में 26 लोगों की जान गई, लेकिन सरकार जवाबदेही से भाग रही है। हम चाहते हैं कि इस पर खुलकर चर्चा हो और जनता को सच बताया जाए।”प्रियंका गांधी ने कहा कि नेता विपक्ष को भी सदन में बोलने का मौका मिलना चाहिए।बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए 16 घंटे निर्धारित किए गए हैं इस पर सदन में अगले हफ्ते चर्चा हो सकती है।वहीं संसद में बिहार वोटर लिस्ट विवाद और अन्य मुद्दों को लेकर भी गतिरोध देखने को मिला जिसके चलते सदन की कार्यवाही बाधित रही।Lok Sabha

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *