UP: कन्नौज में रफ्तार का कहर, स्कूल वैन और डंपर की टक्कर से 13 बच्चे घायल

Kannauj Accident News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में सोमवार सुबह एक स्कूल वैन और डंपर के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में 13 स्कूली बच्चे और वैन चालक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, छिबरामऊ के इब्राहीमपुर पुलिया के पास हुई टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूल वैन पलट गई और वाहन से धुंआ निकलने लगा।पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगो और उधर से गुजर रहे कांवड़ियों ने बच्चों और चालक को वैन से बाहर निकाला।Kannauj Accident News

Read also- IND vs ENG: टीम इंडिया ने नेट पर जमकर किया अभ्यास, चौथे टेस्ट की तैयारी में जुटे खिलाड़ी

पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे एक स्कूल वैन और डंपर के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में 13 बच्चे और वैन चालक घायल हो गया।उन्होंने बताया कि कुछ घायलों को छिबरामऊ के एक अस्पताल में और दो बच्चों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।अधिकारी ने बताया कि बाद में सात बच्चों को जांच के लिए भी तिर्वा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया।कुमार ने बताया कि सभी बच्चों की हालत ठीक है।उन्होंने बताया कि पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया लेकिन उसका चालक भाग निकला। अधिकारी ने बताया कि डंपर चालक की तलाश जारी है।

Read also- ऑपरेशन सिंदूर’और पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा के लिए तैयार केंद्र सरकार

विनोद कुमार, एसपी, कन्नौज: 13 छात्रों को ले जा रही एक स्कूल वैन सुबह करीब 7:30 बजे स्कूल जाते समय एक डंपर ट्रक से टकरा गई। सभी छात्रों की हालत स्थिर है। एक छात्र के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है और उसका इलाज चल रहा है। डंपर ट्रक को जब्त कर लिया गया है और आगे की जाँच जारी है।Kannauj Accident News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *