Delhi Weather: दिल्ली में बारिश, कुछ इलाकों में जलभराव

Delhi Weather

Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह भारी बारिश हुई और शहर के कई हिस्सों में जलभराव होने की जानकारी मिली है। मौसम विभाग ने बताया कि आगामी घंटों में और बारिश की संभावना है। दक्षिणी दिल्ली और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के कुछ हिस्सों में जलभराव होने की सूचना मिली है। Delhi Weather

Read Also: Indian Cricket: पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने वाशिंगटन को भारत का अगला ऑलराउंडर बताया

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिए सामान्य तापमान है तथा अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 103 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में आता है। Delhi Weather

Read Also: Patna Hospital Massacre: पटना अस्पताल हत्याकांड में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन और गिरफ्तार

सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है। Delhi Weather

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *