Forest Conservation: बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान के बाद खंडवा की वन भूमि पर लौटी हरियाली

Forest Conservation

Forest Conservation: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दोबारा हरियाली करने के लिए बड़े पैमाने पर किए गए प्रयासों के नतीजे सामने आने लगे हैं। गुड़ी वन क्षेत्र में 2,130 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने के बाद, वहां हरियाली लौट आई है। इस जमीन पर बाहरी लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया था। Forest Conservation

Read Also: Cyber Fraud: 75 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली पुलिस के दो सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हालांकि, वन विभाग, जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने मिलकर कब्जा हटवाया और जमीन को दोबारा हरा करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। इस अभियान के तहत, अवैध खेतों को ध्वस्त किया गया और साफ किए गए क्षेत्र में मिश्रित देशी प्रजातियों के बीज बोए गए। हाल ही में हुई बारिश के बाद पेड़ फिर से उगने लगे हैं। Forest Conservation

Read Also: India UK Trade: भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता विकास और रोजगार की दिशा में बड़ी जीत है – ब्रिटिश PM

DFO राकेश डामोर ने बताया, “2130 हेक्टेयर एरिया जो हमने बेदखल किया है। यहां हमने बेदखली के दौरान ही जेसीबी मशीन से बड़े क्षेत्र में खुदवा दिए थे, उसी दौरान हमने फॉरेस्ट की मिश्रित प्रजातियां, जितने भी स्पीशिज हैं, उसके सीड्स भी डालते गए थे।

बारिश मे आप देख रहे हैं तो वहां पर काफी अच्छा रिजेनेरेशन भी आ रहा है। हमें उम्मीद है उम्मीद है कि एक-दो साल में यह घना जंगल फिर से तब्दील हो जाएगा।” Forest Conservation

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *