राजस्थान के कोटा में नांव पलटने से हुआ दर्दनाक हादसा, 7 के शव बरामद 14अभी भी लापता

कोटा– राजस्थान के कोटा स्थित एक जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल बूंदी जिले की सीमा पर गोठड़ा कला गांव के नजदीक चंबल नदी में एक नाव आज पलट गई। बताया जा रहा है इस नाव में करीब 25 से 30 लोग सवार थे और इसके अलावा इसमें कुछ सामान और वाहन भी रखे हुए थे। अचानक से जब नाव पलट गई तो, इसमें सवार महिलाएं बच्चे और लोग नदी में डूबने लग गए और करीब 10 से 12 लोग डूबने की सूचना है। जिनमें से 7 शवों को निकाला जा चुका है, इनमें 2 महिला और 4 पुरुष भी हैं। घटना सुबह 9:00 बजे की बताई जा रही है।

कोटा ग्रामीण एसपी शरद चौधरी ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और पुलिस ने 14 लोगों की ऐसी सूची बना ली है जो चंबल नदी में मिसिंग है। अब यह देखना है कि यह लोग चंबल नदी में डूब गए हैं या फिर नदी के उस पार पहुंच गए हैं। साथ ही एसपी चौधरी का कहना है कि 15 लोग ऐसे थे जिनको नदी में से निकाल लिया गया है, जो कि इस डूबने वाली नाव में सवार थे।

Also Read- इस गांव में टावर नहीं रहने से विद्यार्थी नहीं कर पा रहे ऑनलाइन पढ़ाई

एसपी चौधरी ने ये भी बताया कि उन्होंने आसपास के थानों के जाब्ते को भी मौके पर भिजवाया है। इसके अलावा एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू का काम शुरू करते हुए लोगों की तलाश में जुटी है। स्थानीय लोगों की सूचना के अनुसार डूबने वाले लोगों में अधिकांश बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं शामिल है, जो कि तैरना नहीं जानती थी और गहरे पानी के चलते नदी में ही बह गई है।


वहीं इस घटना पर राज्य के सीएम अशोक गहलोत ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने ट्वीट करते हुए बताया कि, कोटा प्रशासन से बात कर घटना की जानकारी ली है। तत्परता से राहत एवं बचाव के साथ ही लापता लोगों को शीघ्र ढूंढने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन घटनास्थल पर मौजूद है। प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से मदद के लिए निर्देश दिए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *