Stock Market: सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट

Stock Market

Stock Market: विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। सकारात्मक शुरुआत के बावजूद बीएसई सेंसेक्स अपनी गति को आगे नहीं बढ़ा सका और बाद में इसमें गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 130.92 अंक की गिरावट के साथ 82,595.72 अंक पर और एनएसई निफ्टी 23 अंक फिसलकर 25,196.90 अंक पर आ गया।

Read Also: Forest Conservation: बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान के बाद खंडवा की वन भूमि पर लौटी हरियाली

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस और एक्सिस बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।

हालांकि, टाटा मोटर्स, इटर्नल (पूर्व में जौमेटो), सन फार्मा और टाटा स्टील के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। Stock Market 

Read Also: Cyber Fraud: 75 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली पुलिस के दो सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.72 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,209.11 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। Stock Market

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *