जब PM बोले, हमें तो कोई मोमोज नहीं खिलाता…

नई दिल्ली (रिपोर्ट- प्रदीप कुमार): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया। इस योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वालों को दस हजार तक का बिना गारंटी कर्ज दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के छोटे दुकानदारों और रोजगार करने वालों को बड़ा तोहफा दिया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वालों को दस हजार तक का कर्ज दिया जा रहा हैं। इसी योजना के लाभार्थियों से पीएम मोदी ने आज संवाद किया।


प्रधानमंत्री बोले कि इस योजना के तहत सबसे अधिक आवेदन यूपी से ही आए हैं और यूपी में तेजी से कर्ज को मंजूरी दी जा रही है।गरीब के नाम पर राजनीति करने वालों ने गरीबों को लोन ना देने का माहौल बनाया था और खुद घोटाले करने वालों ने बेइमानी का ठीकरा गरीबों पर फोड़ा है। पीएम मोदी ने इस दौरान डिजिटल लेनदेन के लाभ गिनाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज कम पढ़े-लिखे लोग जो दिहाड़ी रोजगार का काम करते हैं, उन्हें भी बिना किसी दिक्कत के बैंक से कर्ज मिल रहा है, ताकि वो अपना काम आगे बढ़ा सकें। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना ने दुनिया पर हमला किया, लेकिन भारत में गरीबों ने इसका डटकर सामना किया। पीएम बोले कि आज योजनाएं जमीन पर उतर रही हैं और लोगों की आशाएं पूरी हो रही हैं।


इस दौरान आगरा की प्रीति से पीएम मोदी ने बात की। प्रीति ने बताया कि लॉकडाउन के वक्त काफी परेशानी हुई थी, इस बीच हमें नगर निगम की तरफ से हमें मदद मिली और फिर से हमने अपने काम को शुरू कर दिया।पीएम मोदी ने पूछा कि नवरात्रि में फल की बिक्री अधिक हुई होगी, साथ ही पीएम मोदी ने डिजिटल ट्रांजैक्शन करने की तारीफ की। पीएम ने इस दौरान भरोसा दिलाया कि अफसर आपसे मिलकर समस्याओं को दूर करेंगे।

जब PM बोले, हमें तो कोई मोमोज नहीं खिलाता…

इस दौरान वाराणसी के अरविंद से पीएम मोदी ने पूछा कि मोमोज कैसे बनाते हैं। पीएम मोदी ने पूछा कि आपको मदद कैसे मिली, जिसपर अरविंद ने बताया कि सिर्फ आधार कार्ड से ही खुद ही लोन मुझे मिल गया और फिर मेरा काम शुरू हो गया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं बनारस आता हूं तो कोई मुझे मोमोज नहीं खिलाता है। अरविंद ने पीएम को अपने हाथ से बनाए मोमोज को खिलाने की इच्छा व्यक्त की तो पीएम ने हंसी करते हुए कहा कि सिक्योरिटी वाले तो चेक करने लगते है।


इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को गरीब वंचित तबकों के लिए बड़ा सहारा बताया।

कोरोना लॉकडाउन से प्रभावित गरीब स्ट्रीट वेंडरों की मदद के लिए 1 जून 2020 को PM SVANidhi योजना शुरू की गई थी, जो आजीविका गतिविधियों को फिर से शुरू करते हैं।

Also Read- भारत-अमेरिका 2+2 वार्ता में BECA समझौते पर लगी मुहर, चीन को कड़ा संदेश

अब तक, इस योजना के तहत कुल 24 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 12 लाख से अधिक को मंजूरी दी गई है और लगभग 5.35 लाख ऋण वितरित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश राज्य में, 6 लाख से अधिक आवेदन आए हैं, जिनमें से लगभग 3.27 लाख मंजूर किए गए हैं और 1.87 लाख ऋण वितरित किए गए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *