Crime : महाराष्ट्र के लातूर में 17 वर्षीय नाबालिग से कुंडली का दोष दूर करने के नाम पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
न्यूज डेस्क : महाराष्ट्र के लातूर में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि कुंडली में दोष बताकर एक व्यक्ति ने पूजा कराने के बहाने नाबालिग का यौन शोषण किया। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद परिवार को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने लातूर के विवेकानंद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी रामेश्वर रामदासी महाराज को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लातूर शहर के ठाकरे चौक इलाके का बताया जा रहा है।Crime
Read Also: BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले-ज्ञानेश कुमार को मिले पद्म भूषण, शांतिपूर्ण चुनाव के लिए …
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, पीड़िता के माता-पिता बेटी की कुंडली बनवाने के लिए आरोपी के पास गए थे। आरोप है कि आरोपी ने कुंडली में दोष होने की बात कही और उसे दूर करने के लिए पूजा कराने की बात कही। इसके बाद वह पूजा के लिए लड़की के घर पहुंचा। आरोप है कि उसने जाप करने के बहाने माता-पिता को कमरे से बाहर भेज दिया। उनके बाहर जाने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर नाबालिग को कुंडली दोष दूर करने के नाम पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा और उसके साथ जबरदस्ती की। आरोप है कि घटना के बारे में किसी को बताने पर उसने नाबालिग को धमकी भी दी।Crime
Read Also: UP: ‘बहू नहीं, मेरी बेटी है’… बेटे की मौत के एक महीने बाद सास ने कराई बहू की दूसरी शादी, देवर ने किया कन्यादान
कुछ समय बाद नाबालिग के गर्भवती होने पर उसने अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(m), POCSO एक्ट की धाराओं 4, 6, 8 और 12 तथा महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन कानून की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। पुलिस अब मामले से जुड़े सबूत जुटा रही है और आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है।Crime
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterCrime

