UP: मुजफ्फरनगर में बेटे की मौत के बाद सास ने बहू के भविष्य को देखते हुए उसकी रजामंदी से दूसरी शादी कराई। देवर ने बहन की तरह रिश्ता निभाते हुए भाभी का कन्यादान किया।
News Desk: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक परिवार ने बेटे की मौत के बाद अपनी बहू के भविष्य को लेकर ऐसा फैसला लिया, जिसकी चर्चा हो रही है। खतौली के दयालपुरम निवासी परिवार की बहू मीनाक्षी की दूसरी शादी उसकी सास सुनीता ने उसकी सहमति से कराई। आर्य समाज मंदिर में हुई शादी में मीनाक्षी के देवर मोहित ने अपनी भाभी का कन्यादान किया। सास ने बहू को बेटी मानकर विदा किया और आगे भी उसके साथ बेटी जैसा रिश्ता बनाए रखने की बात कही।UP
Read Also-Samsung Galaxy S26 सीरीज हुई 25 हजार रुपये तक महंगी, Ultra 2 लाख के पार; देखें नई कीमतें
जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार के बहादुरपुर की रहने वाली मीनाक्षी की शादी करीब 10 साल पहले रोहित से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। परिवार के मुताबिक, 14 अगस्त को रोहित के पिता ओमपाल का निधन हुआ था। इसके अगले दिन 15 अगस्त को रोहित की भी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के सामने मीनाक्षी और उसके दोनों बच्चों के भविष्य की चिंता थी। इसी दौरान सास सुनीता ने मीनाक्षी की जिंदगी को देखते हुए उसकी दूसरी शादी कराने का फैसला लिया। परिवार की सहमति के बाद राजस्थान के नारायणपुर में चाट की दुकान चलाने वाले योगेश के साथ उसका रिश्ता तय किया गया।UP
Read Also-Kanpur विनीत मिनोचा मर्डर केस: पिता की हत्या का मलाल नहीं, दुख चाकू से …- बेटे सुब्रत का सनसनीखेज खुलासा
बुधवार को आर्य समाज मंदिर में मीनाक्षी और योगेश की शादी हुई। शादी के दौरान देवर मोहित ने अपनी भाभी का कन्यादान किया। मीनाक्षी ने बताया कि वह अपनी मर्जी से यह शादी कर रही है और उस पर किसी तरह का दबाव नहीं है। उसने कहा कि सास ने उसे बहू नहीं बल्कि बेटी की तरह माना और इसी भावना के साथ विदा किया। मोहित ने भी कहा कि भाभी की रजामंदी के बाद ही शादी का फैसला लिया गया और आगे भी परिवार उनका साथ देता रहेगा। सास सुनीता ने कहा कि बेटे की मौत के बाद उन्हें लगा कि मीनाक्षी की पूरी जिंदगी अभी बाकी है, इसलिए उसकी इच्छा के मुताबिक दूसरी शादी कराई गई। उन्होंने कहा कि शादी के बाद भी मीनाक्षी से बेटी का रिश्ता बना रहेगा और परिवार के सुख-दुख में वह उनके साथ रहेंगी।UP
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

