CM रेखा का स्वच्छता मिशन! संजय बस्ती में ‘कूड़े से आजादी’ अभियान में हुईं शामिल

Delhi News: CM Rekha's cleanliness mission! She participated in the 'freedom from garbage' campaign in Sanjay Basti

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तिमारपुर इलाके में जारी स्वच्छता अभियान ‘कूड़े से आजादी’ में मंगलवार यानी की आज 5 अगस्त को हिस्सा लिया और निवासियों से अपने आसपास के इलाकों को साफ रखने की सामूहिक जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया।

Read Also: BFI चुनाव में अनुराग ठाकुर की वापसी, खेमे ने संवैधानिक बदलावों को दी चुनौती

ये कार्यक्रम संजय बस्ती में आयोजित किया गया था। स्थानीय विधायक सूर्य प्रकाश खत्री के साथ मौजूद सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि समूची दिल्ली के जनप्रतिनिधि अपने-अपने इलाकों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) और धार्मिक संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

Read Also: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज सुबह मुझे एक वीडियो देखने को मिला जिसमें दिल्ली में एक छोटा लड़का बस अड्डे की सफाई करता दिख रहा है। ऐसी जागरूकता देखकर बहुत खुशी हुई। अगर हर नागरिक दिल्ली की सफाई को अपनी जिम्मेदारी समझने लगे, तो शहर को वास्तव में साफ होने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने जेजे कॉलोनी का भी निरीक्षण किया, इलाके में डीडीए (दिल्ली विकास प्राधिकरण) फ्लैटों की स्थिति की समीक्षा की और निवासियों से बातचीत की।  Delhi News:

उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों को आवश्यक विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। ‘कूड़े से आजादी’ का अभियान महीने भर जारी रहेगा। अभियान एक अगस्त को शुरू किया गया था। दिल्ली में स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार के वास्ते सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए समूची राष्ट्रीय राजधानी में ये अभियान चलाया जा रहा है।  Delhi News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *