यूपी बजट 2024: आज पेश होने जा रहे बजट को लेकर क्या बोले उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ?- जानिए

लखनऊ- उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा कि सरकार उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने का प्रयास कर रही है। वहीं उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा राज्य का बजट विकास में योगदान देगा।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट पेश होने जा रहा है। सरकार उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने का प्रयास कर रही है, हम प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाएंगे और पीएम मोदी के मार्गदर्शन, सीएम योगी के नेतृत्व में सुरेश खन्ना बजट पेश करेंगे। लोग अच्छी उम्मीद रखें । उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को राज्य का 2024-25 का बजट पेश किया जाएगा।

Read Also- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल से अयोध्या के लिए पहली आस्था स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को कहा कि राज्य का बजट विकास में योगदान देगा। ब्रजेश पाठक ने कहा कि ये उत्तर प्रदेश के विकास के लिए फायदेमंद होगा, हम बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगे। महिला, युवा और गरीब कल्याण, हमारा मुख्य फोकस है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को राज्य का 2024-25 का बजट पेश किया जाएगा।

pti

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *