Delhi Weather: दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना, दिन में तेज हवा के साथ बारिश के आसार

Delhi Weather #DelhiWeather, #DelhiRain, #CloudyDelhi, #DelhiForecast, #RainyDay, #WeatherUpdate, #DelhiStorm, #WindyWeather, #MonsoonInDelhi, #DelhiSky,

Delhi Weather: आए दिन रंग बदल रहे मौसम (Delhi Weather) में वर्षा का दौर एक बार फिर से शुरू हो चुका है. कल भी दिल्ली -एनसीआर में हल्की बारिश हुई थी.आज यानी बृहस्पतिवार की बात करें तो मौसम विभाग ने तेज वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान तापमान जहां सामान्य से कम ही रहेगा वहीं बीच-बीच में उमस भरी गर्मी भी बनी रहेगी। दिल्ली में मंगलवार सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में राष्ट्रीय राजधानी में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है.Delhi Weather

Read also- Eating Curd at Night Side Effects: दही lovers सावधान! रात में खाने से बढ़ सकते हैं ये खतरे

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में सफदरजंग स्थित राष्ट्रीय राजधानी के प्राथमिक मौसम केंद्र ने 18.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की, जबकि पालम में 16.7 मिलीमीटर, लोधी रोड में 19.8 मिलीमीटर और रिज में 32.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 98 प्रतिशत रही।न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री कम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.Delhi Weather.Delhi Weather

Read also- Trump Tariff on India : रूस से भारतीय तेल आयात पर अमेरिकी शुल्क मास्को के लिए ‘बड़ा झटका’…पुतिन से मुलाकात से पहले ट्रंप

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के बुलेटिन के अनुसार, 102 वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में रही। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.Delhi Weather

 Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *