Kanwar Yatra: ‘डाक कांवड़’ की शुरुआत के साथ हरिद्वार में बढ़ी कांवड़ियों की भीड़, प्रशासन ने बढ़ाई सुविधाएं

Kanwar Yatra

Kanwar Yatra: उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। सालाना कांवड़ यात्रा अपने सबसे व्यस्त दौर में पहुंच गई है। डाक कांवड़ की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। Kanwar Yatra

डाक कांवड़, सावन महीने में की जाने वाली कांवड़ यात्रा का सबसे कठिन रूप है। इसमें शिव भक्त पवित्र स्थलों से गंगाजल लेकर बिना कहीं रुके, लगातार दौड़ते या तेज वाहन से यात्रा पूरी करके तय समय पर शिवरात्रि से पहले अपने गंतव्य के शिव मंदिर में जल चढ़ाते हैं। Kanwar Yatra

Read Also: BUSINESS: छत्तीसगढ़ के कोसा प्रीमियम ब्रांड-करघों की खनक अब नए बाज़ारों तक पहुँचेगी

लगातार बढ़ती भीड़ यात्रा मार्ग पर किए गए इंतजामों की परीक्षा भी ले रही है। प्रशासन बुनियादी सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवा और भीड़ प्रबंधन पर ध्यान दे रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों से हरिद्वार पहुंच रहे कांवड़िए प्रशासन के इंतजामों से खुश दिख रहे हैं। Kanwar Yatra

30 जुलाई से शुरू हुई सालाना कांवड़ यात्रा में अब तक दो करोड़ से ज्यादा कांवड़िए गंगा जल लेकर हरिद्वार से लौट चुके हैं। 11 अगस्त को श्रावण शिवरात्रि को कांवड़ यात्रा खत्म होगी। Kanwar Yatra

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *