मध्य प्रदेश के शिवपुरी में मिनी बस और ट्रक की भीषण टक्कर, चार लोगों की दर्दनाक मौत

MP: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शनिवार को राजमार्ग पर एक मिनी बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।सुरवाया थाना प्रभारी (एसएचओ) अरविंद चारी ने पीटीआई वीडियो को बताया कि ये दुर्घटना जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर सुबह लगभग पांच बजे हुई, जब गुजरात के एक संगीत मंडली को ले जा रही मिनी बस वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में एक कार्यक्रम से लौट रही थी।MP: 

Read also- देशभर में आज धूमधाम से मनाई जा रही कृष्ण जन्माष्टमी, दुल्हन की तरह सजे मंदिर

उन्होंने बताया कि बस चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, गलत लेन में चली गई और एक छोटे ट्रक से टकरा गई।एसएचओ ने बताया कि मृतकों में संगीत मंडली के 37 साल के गायक हार्दिक दवे, बैंड के 28 साल के सदस्य राजा ठाकुर, 17 साल के अंकित ठाकुर और 47 साल के राजेंद्र सोलंकी शामिल हैं।उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।चारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि 17 लोगों को लेकर जा रही मिनी बस का चालक संभवतः झपकी ले रहा होगा।MP: 

Read also-Bollywood: द बंगाल फाइल्स के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मचा बवाल, विवेक अग्निहोत्री ने बताया …तानाशाही

नंद किशोर गुप्ता, मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी प्रभारी – सूचना मिली थी कि सूचना के आधार पर यहां आए थे तो यहां पर सुरवाया और अमला के बीच में वाहन दुर्घटना हो गई है, उसमें ट्रक और बस के बीच भिडंत हो गई है। उसमें 11 लोग घायल हुए हैं और चार की मृत्यु हो गई है।“MP: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *