Krishna Janmashtami: नन्द घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, देशभर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Krishna Janmashtami:

Krishna Janmashtami: आज देश-विदेश में बड़े ही उत्साह, उमंग और धूम-धाम के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। देशभर के मंदिरों और घरों में कान्हा का श्रृंगार और भोग अर्पित किया जा रहा है। वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं।मथुरा में प्रगट भए नंदलाल ढोल-नगाड़े और शहनाई से गूंजी जन्मभूमि ।कान्हा का जन्म लेते ही  घंटियां बजाते हुए मंगलगीत और भजन गाया गया।Krishna Janmashtami

कान्हा की जन्मस्थली माने जाने वाले उत्तर प्रदेश के मथुरा में खास रौनक दिख रही है। सिर्फ मथुरा ही नहीं बल्कि ब्रज क्षेत्र के लिए जन्माष्टमी का उत्सव बेहद खास है।बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं। भक्ति से सराबोर संगीत और नृत्य माहौल को जीवंत बना रहा है।Krishna Janmashtami:

मंदिर में दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं। हालांकि श्रद्धालु संयम के साथ अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। कुछ लोग तो भजन गाते भी दिख रहे हैं। वहीं कई श्रद्धालु तो बस जन्माष्टमी पर भगवान से आशीर्वाद लेने के लिए ही मथुरा पहुंचे हैंKrishna Janmashtami

मथुरा के कटरा केशव देव मंदिर में पारंपरिक रूप से जन्माष्टमी एक दिन पहले मनाई जाती है। यहां आधी रात के वक्त विशेष अनुष्ठान में भगवान का पंचामृत से अभिषेक किया जाता है। हजारों श्रद्धालु कान्हा के जन्म के साक्षी बनते हैं।जन्माष्टमी के मौके पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी उमड़ी। श्रद्धा और भक्ति में डूबे लोग पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं को कायम रखने के लिए बेताब दिखे।Krishna Janmashtami

 देश भर में जन्माष्टमी की धूम है। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर श्रद्धालु नाचते-गाते, झूमते हुए मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। देश के पूर्वी हिस्से के मंदिरों में जन्माष्टमी मनाने के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। गुवाहाटी के इस्कॉन मंदिर में सुबह से ही भारी भीड़ देखी गई।मंदिरों को उत्सव के लिए फूलों और रोशनी से सजाया गया है।श्रद्धालु मंगल दर्शन के लिए सुबह-सुबह ही पहुंचने लगे थे। मंदिरों में भक्तों ने सुबह 4:30 बजे से अनुष्ठानों में हिस्सा लेना शुरू किया।पश्चिम बंगाल के दीघा में जगन्नाथ धाम में भी ऐसी ही भीड़ देखी गई।Krishna Krishna Janmashtami

मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में अनुष्ठान की शुरुआत मंगला आरती के साथ हुई। इसके बाद पंचामृत अभिषेक हुआ। दूध, दही, शहद, घी और पवित्र जल से भगवान को स्नान कराया गया।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में विशेष झांकियों के साथ जन्माष्टमी समारोह की शुरुआत हुई। इसमें भक्ति और देशभक्ति की झलक देखने को मिली।राजस्थान में जयपुर के गोविंद देव मंदिर में जन्माष्टमी की खास रौनक दिख रही है।Krishna Janmashtami

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *